sss

; //]]>

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी विराट एण्ड कम्पनी

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में रविवार को ‘विराट सेना’ जब यहां ग्रीनपार्क मैदान पर उतरेगी तो खिताब जीतने के साथ ही वन डे रैकिंग में सर्वोच्च स्थान हासिल करने की तमन्ना भी उसके जहन में होगी।लगभग 35 हजार दर्शक क्षमता वाले हरियाले मैदान में साप्ताहिक अवकाश वाले रोज क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। कप्तान विराट कोहली और लोकल ब्वाय कुलदीप यादव के लिये यह मुकाबला खासतौर पर बेहद खास होगा।

 

 

 

विराट इस मैच के साथ ही ग्रीनपार्क मैदान पर क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले पहले कप्तान बन जायेंगे जबकि अंतिम एकादश चुने जाने की दशा में कानपुरवासी कुलदीप को अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के सदस्य के तौर पर जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।
Related image

 

दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में ग्रीनपार्क का मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीतती है तो वह न सिर्फ तीन दिवसीय मैचों की श्रखंला अपने नाम कर लेगी बल्कि वर्ल्ड रैंकिंग में पहली पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को खिसका कर बादशाहत कायम कर लेगी। न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय श्रखंला का आगाज मुबंई में मेजबान टीम के खिलाफ जीत हासिल करके किया था हालांकि पुणे में भारतीय टीम ने वापसी करते हुये मेहमानों को पटखनी दी और मुकाबला बराबरी पर ला दिया। पुणे के मैच के बाद सीरीज के रोमांच के लौटते ही कानपुर में टिकटों की ठंडी पड़ी बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ और आफ लाइन और आनलाइन काउंटर में दर्शकों की लाइन लग गई।

The post सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी विराट एण्ड कम्पनी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zMYrMm

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop