करें यह उपाय मोटापा होंगा थोड़े दिनों में छूमंतर
हेल्थ डेस्क। पानी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। शरीर का लगभग 70 प्रतिशत भाग पानी से ही बना है। इसका भरपूर मात्रा में सेवन करने से हमें कई बीमारियों से छूटकारा मिल जाता है। क्योंकि यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारे शरीर को दोगुना फायदा होता है। क्योंकि तांबे के बर्तन में एंटीऑक्सीडैंट तत्व पाए जाते है जो कि पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देते है और पानी को स्वच्छ बना देते है। इससे हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई इंफैक्शन नहीं होता है। और यही नहीं इसके अलावा भी तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारे शरीर को कई फायदे होते है। आइए जानते है इन फायदों के बारे में …
(1) पाचन क्रिया :-
जिन लोगो का डाइजेशन सिस्टम खराब होता है अगर वे तांबे के बर्तन से पानी पिए तो उसको इस समस्या से जल्द ही छूटकारा मिल जाएगा। और लोगों को यह समस्या गलत खान-पान की वजह से होती है जिससे उनको पेट संबंधी कई तरह की प्रॉब्लम्स हो जाती है। ऐसे में रोजाना तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे पेट साफ रहेगा और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी।
(2) वजन कम करे :-
कई लोग मोटापे के कारण काफी परेशान रहते है। आजकल मोटापा लोगों की आम समस्या बन गयी है। इस समस्या से जल्द छूटकारा पाने के लिए आप रोजाना रात को तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह इसे पीएं। इससे शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम होंगी और आपका वजन भी कम होगा।
(3) पेट का अल्सर :-
ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से कुछ लोगों के पेट में अल्सर की समस्या हो जाती है जिससे पेट में छाले और दर्द होता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से अल्सर की बीमारी जल्दी ठीक होती है। और यही नहीं इसके अलावा भी अगर शरीर के किसी भी अंग पर चोट लगने पर भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पिए तो उस चोट में काफी फायदा मिलता है। इससे घाव जल्दी भर जाते है और यह चोट जल्द ही ठीक हो जाती है।
(4) इंफैक्शन को करे दूर :-
आजकल अधिकतर लोगों को मौसम बदलने के साथ ही इंफैक्शन की वजह से सर्दी-जुकाम हो जाता है। इस बीमारी से जल्द छूटकारा पाने के लिए आप रोजाना तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे शरीर इंफैक्शन से बचा रहेगा। यह बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।
The post करें यह उपाय मोटापा होंगा थोड़े दिनों में छूमंतर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hDwrTB
Comments
Post a Comment