दंतेवाड़ा में चार नक्सली गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेगुडरा गांव के निकट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल ने चार नक्सलियों बामन मंडावी (27) सन्नू कवासी (30) जोगा करटमी (35) और आयता माड़वी (30) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुआकोंडा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 195 वीं बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बड़ेगुडरा गांव के निकट पहुंचा तब पुलिस दल ने घेराबंदी करके चारों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पिछले कई वर्षों से कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय हैं तथा जनमिलिशिया कमांडर हुंगा के साथ संगठन में काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ वाहनों में आगजनी करने आरोप है।
The post दंतेवाड़ा में चार नक्सली गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gwMbrA
Comments
Post a Comment