sss

; //]]>

अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें अपने कपड़ों का रंग

लाइफस्टाइल डेस्क: बहुत बार, अलग अलग स्किन टोन की महिलाएं वो रंग नहीं पहनती हैं जो उन्हें सूट नहीं करते हैं क्यूंकि इन रंगों से वे या तो सुस्त या अतिरिक्त लाउड दिखने लगती हैं। ऐसे मामलों में, सही रंग चुनना महत्वपूर्ण है। यहाँ आपके लिए एक आसान गाइड है।

वाइब्रेंट रंग:
डस्की स्किन टोन वाली महिलाएं ब्राइट कलर्स को बेहतर तरीके से पहन सकती हैं। लेकिन ब्राइट कलर्स के साथ, हलकी एम्ब्रायडरी और यदि किसी इवेंट के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं पहनना है तो शेड्स असाधारण होने चाहिए।

क्लासिक वाइट:
वाइट क्लासिक है; यह दिन, शाम में पहना जा सकता है, यहां तक कि एमब्लिशमेंट के साथ इसे किसी इवेंट के लिए भी पहना जा सकता है। इसे किसी भी शेप, साइज और स्किन की महिला के द्वारा सुंदरता के साथ पहना जा सकता है।

ब्लैक रूल्स:
ब्लैक भी एक क्लासिक कलर है और इसे हर साल बार-बार पहना जा सकता है। किसी भी स्किन टोन के लिए यह सबसे सुरक्षित रंग है और एक्सेसरीज के साथ किसी भी ओकेजन पर पहना जा सकता है।

पेस्टल शेड्स:
अलग अलग टोन के लोगों द्वारा पेस्टल शेड को पहनना बहुत आसान है। गर्मियों में दिन, शाम और हर अवसर पर पेस्टल्स को आसानी से पहना जाता है। एक पेस्टल को दूसरे पेस्टल शेड के साथ मैच किया जा सकता है लेकिन गहरे रंगों के साथ मैच करने से बचें। बेबी पिंक, आइसी ब्लू, गोल्ड, मिंट ग्रीन, येलो, सफ़ेद के शेड्स पेस्टल रंगों में शामिल हैं। सर से पैर तक पेस्टल शेड्स को पहना जा सकता है।

The post अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें अपने कपड़ों का रंग appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ieZAoK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop