वनडे सीरीज के लिए शाकिब-डिविलियर्स की टीम में वापसी
खेल डेस्क। बांग्लादेश के ऑल राउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिये वनडे टीम में वापसी की है। मेजबान के खिलाफ दो टेस्ट में पराजय झेलने वाली बांग्लादेश टीम के लिये यह सीरीज आसान नहीं होगी।
टी-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज जीत पर…
दक्षिण अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी हुई है जो दुनिया के सबसे खतरनाक वनडे बल्लेबाजों में से हैं। इसके अलावा जेपी डुमिनी भी टीम में लौटे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बांग्लादेश की कमान अनुभवी गेंदबाज मशरेफ मुर्तजा के हाथ में होगी जो मुशफिकर रहीम की जगह कप्तानी करेंगे ।
The post वनडे सीरीज के लिए शाकिब-डिविलियर्स की टीम में वापसी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xEK231
Comments
Post a Comment