sss

; //]]>

शराब के नशे में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बथबरिया थाना में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी को आज नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बगहा के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने आज यहां बताया कि बथबरिया थाना में तैनात पुलिसकर्मी प्रेम रंजन नगर थाना क्षेत्र के पटखौली मुहल्ले में किराये के मकान में रहता है।

प्रेम रंजन की पत्नी ने कल देर रात पुलिस को सूचना दी कि वह शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जवान खगडिय़ा जिले का निवासी है।

उन्होंने बताया कि प्रेम रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आज जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल माह से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

The post शराब के नशे में पुलिसकर्मी गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gy1ksP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop