sss

; //]]>

बदमाशों ने गोली मारकर महिला हत्या की

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के सकीट क्षेत्र में डकैती के दौरान बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और लाखों के जेवरात आदि लूटकर ले गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सकीट इलाके में नगला काजी निवासी पुरूषोतम के घर डकैती के इरादे से कल देर रात हथियारबंद बदमाश लूट-पाट करने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पुत्र संजीव कुमार और पत्नी लाड़वती (55) तथा पडोसी ज्ञान सिंह की पत्नी रीनादेवी को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया।

जिसमे लाड़वती की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। बदमाश एक लाख की नकदी और जेवरात आदि लूट ले गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

The post बदमाशों ने गोली मारकर महिला हत्या की appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xu98CE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop