नकली नोट बनाने वाले दो गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के फखरपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर ने आज बताया कि एक युवक को फखरपुर थानाक्षेत्र में रूकनापुर जलालपुर गाँव के बाजार में दो हजार रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश में पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस की स्वाट टीम ने कल कामरान के मेडिकल स्टोर तथा उसके भाई रिजवान के घर छापा मारा।
किशोर ने बताया कि दोनों के पास से करीब सवा लाख रपये के बने और अधबने जाली नोट तथा नोट बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जाली नोटों के साथ पुलिस ने प्रिंटिंग मशीन, स्कैनर, नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक साफ्टवेयर लोडेड कम्प्यूटर और डॉक्टरों की फर्जी मुहरें बरामद की हैं।
The post नकली नोट बनाने वाले दो गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zs7mCw
Comments
Post a Comment