बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन के घर आयी नन्ही परी
बॉलीवुड डेस्क। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री असिन ने 24 अक्टूबर यानि कल रात को एक बहुत ही क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। असिन के पति इस खुशखबरी से इतने खुश है कि वो बया नहीं कर पा रहे है और सबसे बड़ी बात राहुल ने ही इस बात का खुलासा किया था और जिन्होंने उनको इस खुशी के लिए विश किया उनको उन्होंने शुक्रिया किया। कल का दिन उनके लिए बहुत ही खास रहा क्योंकि उनको माता -पिता बनने की खुशी मिली थी।
आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स संस्थापक राहुल और असिन 19 जनवरी 2016 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इन्होंने पहले शादी दिल्ली के चर्च में की थी और फिर उसके बाद उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि इनके बहुत ही करीबी दोस्त अक्षय कुमार ने इनकी शादी में काफी धमाल मचाया था।
आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि मॉडल और एक्ट्रेस असिन ने सोशल मिडिया से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर छुपाकर रखीं थी। और इतना ही नहीं वे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान किसी से मिलती भी नहीं थी और ना ही उससे संबंधित कोई खबर शेयर की। उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से निजी बनाकर रखा।
आपको बता दें कि असिन को ‘क्वीन ऑफ साउथ फिल्म्स’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कि उन्होंने 2001 में मलयालम फिल्म ‘नरेंद्रन माकन जयकांथन वका’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। और यही नहीं साल 2003 में असिन तेलुगु भाषा में बनाई गयी फिल्म ‘अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्माई’ में भी नजर आयी। इन्होंने इन फिल्मों में बहुत ही शानदार एक्टिंग की थी इस वजह से इनको साउथ में साल का बेस्ट तमिल एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखीं है।
The post बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन के घर आयी नन्ही परी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yMXyph
Comments
Post a Comment