इस सिचुएशन में की हेमा ने सनी से पहली बार बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के कई सितारें ऐसे है जब इनकी जीवनी के बारे में लिखा जाता है तो कई राज खुलकर सामने आते है जैसे हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा लिखी गयी किताब से नवाज की लवलाइफ से सम्बंधित कई राज खुले है। ऐसे ही हेमा मालिनी के की जीवनी लिखते समय भी एक राज का खुलासा हुआ है जिसे आप शायद ही जानते होंगे। आइए जानते है उस राज के बारे में …….
हाल ही में उनकी जीवनी से सम्बंधित किताब में इस बात का खुलासा हुआ है कि हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल से पहली बार कब बात की। क्योंकि उन्होंने जब धर्मेंद्र से शादी की थी तो उसके बाद से ही ने हेमा ने सनी देओल से बात करना बंद कर दिया था। आइए जानते है कि उन्होंने सनी से पहली बार बात कब की थी ?…
आप भी यह खबर सुनकर हैरान रह जाएंगे कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रैंड डिंपल कपाड़िया की वजह से सनी से पहली बार बात की थी। बता दें कि डिंपल और हेमा की दोस्ती काफी पुरानी है। और यही वो शख्स है जिनकी वजह से हेमा की सनी से बात हुई।
आपको बता दें कि यह तब की बात है जब डिंपल और हेमा फिल्म ‘दिल आशना है’ की शूटिंग कर रही थी और इस फिल्म में डिंपल ने दिव्या भारती की मां का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक ऐसी सिचुएशन आ गयी थी कि हेमा को सनी से बात करनी पड़ी और हेमा ने अपनी किताब में इस सिचुएशन के बारे में बताया है।
हेमा ने अपनी किताब में यह बताया है कि मुझे उस समय फिल्म में डिंपल और मिथुन चक्रवर्ती के साथ (पैराग्लाइडिंग) यानि पैराशूट से सम्बंधित सीन शूट करना था और बता दें कि यह सीन प्लेन से ही शूट होना था। उन्होंने यह भी बताया कि अफसोस शूटिंग से कुछ दिन पहले ही पायलट का एक्सीडेंट हो गया। और इस सीन के शूट के लिए समस्या खड़ी हो गई।
हेमा ने अपने किताब में यह बताया कि इस समय हमारी पहली बार बात हुई थी जब डिंपल इस सीन के दौरान काफी डरी हुई थीं और फिर डिंपल ने इस बारे में सनी को बताया और उनसे मिलने को कहा तो सनी तुरंत सेट पर आ गए और इस सिचुएशन में हेमा का यह कहना है कि फिर मैंने सनी को यह विश्वास दिलाया कि डिंपल को कुछ नहीं होगा।
इस बारे में तो सभी जानते ही होंगे कि सनी और डिंपल का रिलेशनशिप बहुत ही गहरा था और यह 20 साल तक चला था। आपको बता दें कि हाल ही में सनी और डिंपल का इन एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन दोनों ने एक-दूसरे का हाथ बड़े ही प्यार से थामा हुआ है और यही नहीं यह वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हुआ था।
हेमा के बारे में लिखी हुई किताब से कई राज खुलकर सामने है। और आप भी हेमा और सनी के रिश्ते के बारे में तो जानते ही होंगे। यही नहीं इस किताब से यह भी पता चला है कि सनी और बॉबी ने ने कभी भी हेमा से बात नहीं की यहां तक ये दोनों भाई अपनी बहनों ईशा और अहाना की शादी में भी नहीं गए थे। ऐसे ही हेमा की लाइफ से सम्बंधित और भी राज खुलकर सामने आए है।
The post इस सिचुएशन में की हेमा ने सनी से पहली बार बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zQ5FPF
Comments
Post a Comment