मुरैना में हथियार तस्कर गिरफ्तार
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने आज एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 बोर की 13 पिस्टल और जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबेडकर स्टेडियम के पास तस्कर अवैध हथियार बेचने के लिए रुके हुये हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से खरगोन जिले के सिगनोर गांव निवासी मोहन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 13 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।
सिंह एने बताया कि मुरैना पुलिस ने इस माह अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह से एक सैकड़ा से अधिक देशी कट्टे बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पिछले साल भी करीब पांच सौ अवैध हथियार बरामद कर चुकी है।
The post मुरैना में हथियार तस्कर गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i90cfz
Comments
Post a Comment