कुल्हाड़ी की नोक पर चाचा ने किया नाबालिग से गंदा काम, और फिर…
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मुंहबोले चाचा के नाबालिग भतीजी से कुल्हाड़ी की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी को गर्भ ठहरने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी के भाई पर किशोरी की मां को भी गायब करने का आरोप है। किशोरी के भाई ने दोनों ही मामलों में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ऊमरी थाना पुलिस के अनुसार ग्राम सिकाहाटा में रहने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा (15) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गांव के मुंहबोले चाचा सुघर भसह ने उसके साथ करीब 5-6 महीने पहले घर में अकेले पाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे कुल्हाड़ी दिखाते हुए धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो भाइयों को कुल्हाडी से काटकर मार देगा। अपने मां-बाप को खोने के बाद भाइयों के साथ रह रही किशोरी धमकी से डर गई और किसी से कुछ नहीं कहा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की तबियत बिगडऩे पर उसकी चाची को इस बारे में संदेह हुआ। किशोरी की चाची ने ऊमरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
किशोरी के भाई का आरोप है कि आरोपी सुघर सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उसने आरोप लगाया कि सुघर सिंह का भाई बल्लू करीब 8 साल पहले उसकी मां को अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसकी मां का कोई सुराग नहीं लगा। इसी सदमे में उसके पिता की मौत हो गई। मां के गायब होने की शिकायत ऊमरी थाने में की, परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया किशोरी की रिपोर्ट पर उसका मेडीकल कराया गया। उसे 5 माह का गर्भ है। आरोपी सुघर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
The post कुल्हाड़ी की नोक पर चाचा ने किया नाबालिग से गंदा काम, और फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFpVGD
Comments
Post a Comment