sss

; //]]>

बालतोड़ के घाव से है परेशान तो अपनाएं ये उपाय

हेल्थ डेस्क। कई बार शरीर के किसी हिस्से का बाल टूट जाने पर वहां घाव बन जाता है। ऐसे में हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बालतोड़ होने पर काफी दर्द, बैचेनी होती है और यही नहीं इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए लोग कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन फिर भी उनको इस परेशानी में आराम नहीं मिलता। लेकिन अब आप घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप इस समस्या से जल्द ही छूटकारा पा सकते है। आइये जानते है कुछ ऐसे उपायों के बारे में …

(1) हल्दी :-


हल्दी का इस्तेमाल खाने में ही नहीं बल्कि इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए भी किया जाता है क्योंकि इसमें औषधीय गुणों की भरपूर मात्रा होती है। इसके इस्तेमाल के लिए हल्दी का लेप बनाकर बालतोड़ के घाव पर रोजाना लगाने से आपको इस समय से जल्द ही छूटकारा मिल जाएगा। यह बहुत ही आसान उपाय है।

(2) मेहंदी :-
इस परेशानी में मेहंदी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। मेंहदी को घाव वाली जगहें पर लगाने से आपको ठंडक ही नहीं मिलेंगी बल्कि इससे आपको जलन और घाव से भी छूटकारा मिल जाएगा। जल्द राहत पाने के लिए रोजाना सुबह और रात को इसे घाव वाली जगहें पर लगा लें। यह बहुत ही कारगर नुस्खा है।

(3) नीम :-


नीम का इस्तेमाल करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल के गुण होते है इसलिए नीम को पीस कर घाव वाली जगहें पर लगाएं। और यह प्रकिया एक हफ्ते तक करें इससे आपका घाव पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

(4) प्याज :-
प्याज का इस्तेमाल खाने में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में भी किया जाता है। आपको बता दें कि प्याज में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है। इसलिए इसके इस्तेमाल से हमें घाव, जलन और दर्द में भी आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए इसका एक टुकड़ा काट कर रोजाना सुबह और रात को घाव वाली जगहें पर कपड़े की सहायता से बांध लें। आपको जल्द ही आराम मिलेंगा।

(5) दही और जीरा पाउडर :-


इस समस्या से जल्द छूटकारा पाने के लिए आप दही और जीरे के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए इनको पीस कर पेस्ट बना लें। फिर रोजाना इस पेस्ट को घाव वाली जगह पर लगाएं। आपको बालतोड़ की समस्या में जल्दी आराम मिलेगा।

The post बालतोड़ के घाव से है परेशान तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kNZ6ul

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop