sss

; //]]>

पुराने पार्टनर के पास वापस लौटने से पहले रखें इन बातो का विशेष ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क। प्यार एक ऐसी चीज जो किसी को कही पर भी हो जाता है। हर किसी के लिए प्यार का एहसास बहुत ही खास होता है। प्यार में खुशी भी मिलती है तो गम भी मिलता है। जब किसी का ब्रेकअप हो जाता है तो उसको इस गम से बाहर निकलने में कई दिन लग जाते है। अक्सर आपने भी यह देखा होगा कि जब ब्रेकअप हो जाता है तो कुछ लोग अपने पार्टनर को मनाने की बहुत कोशिश करते है लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो ये गम शान नहीं कर पाते है और यह सोचते है कि कहीं उन्होंने ऐसा करकें कोई गलती तो नहीं कर दी। जब भी ऐसा महसूस होता है तो ज्यादातर लोग अपने एक्स के पास वापस जाने और मांफी मांगने का मन बना लेते है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे तो पहले इन पांच बातों की तरफ जरूर ध्यान दें …

(1) क्यों टूटा था आपका रिश्ता :-

दुबारा रिश्ता जोड़ने से पहले यह एक बार जरूर सोचें कि आखि‍र आपका रिश्ता क्यों टूटा था।लेकिन लोग अपने प्यार के पास वापस जाने में के लिए उनके साथ जो हुआ वह सब कुछ भुला देते है। लेकिन उन कड़वे अनुभवों को भी एक बार जरूर याद करें जिनकी वजह से आपका ब्रेकअप हुआ।

(2) दोबारा जरूर सोचें :-

जब किसी का अपने पार्टनर के साथ ब्रेअकप हो जाता है तो वह इतना टूट जाता है कि तब उसको संभालने वाला कोई नहीं होता है इसलिए एक बार वापस अपने पार्टनर के पास जाने से पहले यह जरूर सोचें कि अगर ऐसा आपके साथ दोबारा हुआ तो आप उस समय क्या करेंगे।

(3) क्यों कमजोर हुई विश्वास की डोर :-

जब एक बार किसी के साथ ब्रेअकप हो जाता है तो दोनों के बीच विश्वास ख़तम हो जाता है इसलिए वह दुबारा जल्दी से किसी के ऊपर विश्वास नहीं कर पाता। इसलिए सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। यही नहीं पहले अपने पार्टनर की भी राय जान लें की क्या वह दुबारा आपकी लाइफ में आना चाहता है या नहीं।

(4) खुद पर रखें भरोसा :-

जब आपका अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो जाएं तो केवल सहारे के लिए ही उसके पास दुबारा न जाएं। क्योंकि जब हम जब प्यार में होते है तो हमें सब अच्छा लगता है लेकिन जब ब्रेअकप होता है तो हम पूरी तरह से टूट जाते है। यही नहीं हमारा आत्मविश्वास भी चकनाचूर हो जाता है। और फिर ऐसा लगता है कि आपको कोई दूसरा नहीं मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है खुद पर हमेंशा भरोसा रखें।

(5) अपने लिए बेहतर सोचें :-

प्यार एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे जबरदस्ती नहीं निभाया जा सकता है। अपने एक्स के पास वापस जाने से पहलें एक बार यह जरूर सोच लें कि पहले भी तो आपने एक -दूसरे के साथ कई कसमें खायी थी फिर भी यह टूटा क्यों? और यह सही है कि अपने लिए बेहतर सोचने का हक सबको है।

The post पुराने पार्टनर के पास वापस लौटने से पहले रखें इन बातो का विशेष ध्यान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z5OM6i

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop