sss

; //]]>

एनाबेला शियोरा का दावा, हार्वे विन्सटीन ने उनका बलात्कार किया

लॉस एंजिलिस। इतालवी मूल की अमेरिकी अभिनेत्री एनाबेला शियोरा ने दावा किया है कि फिल्म निर्माता हार्वे वीन्सटीन ने वर्ष 1990 के दशक में उनके साथ बलात्कार किया था और बाद में भी कई साल तक उनका यौन उत्पीडऩ किया था। विन्सटीन पर द न्यूयार्कर की फॉलोअप रिपोर्ट में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म निर्माता के उनके साथ जबरन यौन संबंध बनाने और बाद में कई मौकों पर उसका उत्पीडऩ करने के बाद उन्हें थेरेपी की मदद लेनी पड़ी थी। अभिनेत्री मीरामैक्स की द नाइट वी नेवर मेट में काम कर चुकी हैं।

 

Related image

 

शियोरा (57) ने कहा कि रात के भोजन के दौरान हुई बैठक के बाद वीन्सटीन जबरन उनके अपार्टमेंट में घुस आये और तब तक वहीं घेरा डाले रहे जब तक वह सोने के कमरे में नहीं आ गई।अभिनेत्री ने कहा कि वीन्सटीन ने उनका बलात्कार किया जबकि वह इसका प्रतिरोध करती रहीं। शियोरा ने कहा कि उनका शरीर बुरी तरह कांपने लगा मानो उन पर कोई दौरा पड़ा हो। इसके बाद विन्सटीन वहां से चला गया। अभिनेत्री ने बताया कि इस कथित हमले के बाद वह इतनी डर गयीं कि उन्होंने एक बेसबॉल के बैट लेकर सोना शुरू कर दिया था और थेरेपी की मदद ली थी। न्यूयार्क टाइम्स और द न्यूयार्कर में ऐसे दो खुलासों के प्रकाशन के बाद से विन्सटीन के खिलाफ 60 से अधिक महिलाओं ने यौन उत्पीडऩ और बलात्कार करने के आरोप लगाये हैं।

The post एनाबेला शियोरा का दावा, हार्वे विन्सटीन ने उनका बलात्कार किया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gKDRVa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop