sss

; //]]>

कोविंद दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक पहुंचे

बेंगलुरु। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के पहले दिन आज बेंगलुरु पहुंचे। राज्यपाल वजूभाई वाला और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु के हिन्दुस्तान एयरॉनाटिक्स लिमिटेड (एचएलएल) हवाई अड्डे पर कोविंद का स्वागत किया। कोविंद विशेष विमान से यहां पहुंचे।

राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद यह कोविंद की पहली कर्नाटक यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान कोविंद बेंदाकालुरु (अब बेंगलुरु) के निर्माता केंपेगोडा को श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रपति आज शाम भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) में वैज्ञानिकों के साथ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके बाद वह शाम को राज्यपाल की ओर से अपने सम्मान में दिए गए भोज में शामिल होंगे। कोविंद रात को राजभवन में ठहरेंगे। राष्ट्रपति कल राज्य सचिवालय, विधान सौध की हीरक जयंती के अवसर पर कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। कोविंद के कल दोपहर राजधानी पहुंचने की आशा है।

The post कोविंद दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक पहुंचे appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xjMPiQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop