इस गेदबाज का सामना करने में लगता था सबसे ज्यादा डर: सहवाग
खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बड़े-बड़े गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाने के लिए जाने जाते थे। सहवाग की तूफानी बल्लेबाज़ी के सामने दुनिया के दिग्गज गेंदबाज़ घबराते थे, परन्तु गेंदबाज़ों की धुनाई कर उनके माथे पर पसीना ला देने वाले इस बल्लेबाज़ को भी एक गेंदबाज़ का सामना करने से डर लगता था।
जन्मदिन पर जानिए हार्दिक पांड्या के बारे में अनसुनी बातें!
एक सांक्षात्कार में बताया कि उन्हें श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से डर लगता था। सहवाग ने बताया कि मुरलीधरन के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत कठिन था। सहवाग ने कहा कि यूं तो मुझे किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता था, परन्तु मुरलीधरन का बॉलिंग और चेहरे के हाव-भाव खौफ पैदा कर देते थे। वह अक्सर ‘दूसरा’ फेंकते थे, जिसे खेलना बहुत कठिन होता था।
अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर सहवाग भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। सहवाग के नाम सफेद कपड़ों की क्रिकेट में दो तिहरे शतक हैं। इतना ही नहीं वनडे में भी वीरु दोहरा शतक लगाने का कमाल कर चुके हैं। वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज की टीम के विरूध इंदौर के होल्कर मैदान पर किया था। सहवाग एक ऐसे बेखौफ बल्लेबाज थे जो 90, 190 या 290 के स्कोर पर खेलते हुए छक्का मारने का विश्वास रखते थे और इस बात के लिए वो सचिन तेंदुलकर से कई बार डांट भी खा चुके थे।
The post इस गेदबाज का सामना करने में लगता था सबसे ज्यादा डर: सहवाग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hD4rj4
Comments
Post a Comment