sss

; //]]>

व्यापारी की गोली मारकर हत्या

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के नाभा में एक खाद व्यापारी की एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान में ही कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि न्यू ग्रेन मार्केट में स्थित पाल खाद स्टोर के मालिक मोनिक जिंदल कल रात अपनी दुकान में थे। उसी समय एक व्यक्ति दुकान में घुसा और नजदीक से जिंदल को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस अपराध की मंशा के बारे में अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि जिंदल की मां पद्मा रानी का बेटे की हत्या की खबर सुनकर सदमे से देहांत हो गया। पुलिस ने बताया कि समीप ही काम कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद एक व्यक्ति को मुख्य द्वार की तरफ भागते हुए देखा।

एक मोटरसाइकिल सवार सडक़ पर उसका इंजतार कर रहा था जिस पर बैठ कर आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जिंदल का शव पोस्टमार्टम के लिए नाभा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

The post व्यापारी की गोली मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xprYuI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop