घर में गलत तरीके से आईना लगाना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे ?
इंटरनेट डेस्क। आईना एक ऐसी चीज होती है जिसमे हम अपना प्रतिरूप देख सकते है यह खुद को निहारने का सबसे बढ़िया जरिया है जिसे हर घर में लगाया जाता है। और यही नहीं वास्तु दृष्टि से भी आईने का काफी महत्व होता है। इसलिए घर में आईना लगाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे आप किस दिशा में लगा रहे है। क्योंकि गलत दिशा में रखा हुआ आईना आपकी किस्मत को भी बिगाड़ सकता है। इससे हमारे स्वास्थ्य, धन और उन्नति पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है कि घर में आईना लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ….
(1) बेडरूम में न रखें आईना :-
आईना लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बेडरूम में आईना कभी न रखें। अगर आपने बेडरूम में आईना लगा भी रखा है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सुबह उठते ही आपकी नजर उस पर न पड़े।
(2) टूटा हुआ आईना :-
इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न रखें क्योंकि ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इसी वजह से घर में लड़ाई- झगड़े भी होते है।
(3) दिशा का रखें ध्यान :-
घर में आईना लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आईने को उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सुख- समृद्धि भी बनी रहती है।
(4) गोल आकार का आईना :-
घर में आईना लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें घर में गोल आकार का आईना भूल से भी न लगाएं। घर में आयताकार और वर्गाकार का शीशा लगाना ही शुभ माना जाता है।
(5) धूल-मिट्टी न जमने दें :-
घर में लगे आईने पर धूल-मिट्टी कभी भी नहीं जमने देना चाहिए। अगर दक्षिण पश्चिम दिशा में आपका बाथरूम बना है तो वर्गाकार आईना पूर्वी दीवार लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
The post घर में गलत तरीके से आईना लगाना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yeMmlr
Comments
Post a Comment