ये हैं वो चर्चित रेप केस, जिसने हिला दिया पूरे देश को
नई दिल्ली। देश में अब शायद महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं, हर रोज हर मिनट महिलाओं की आबरू से खेला जा रहा हैं, शायद अब तो ये कहना भी कुछ चौंकाने वाला नहीं होगा की महिलाएं अब घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएं। वैसे तो रेप की हर घटना देश के लिए शर्मनाक हैं लेकिन आज कुछ ऐसे रेप के मामलों पर प्रकाश डालेंगे जिन्होंने पूरे देश का हिला कर रख दिया। चलिए बताते हैं आपको उन चर्चित रेप केस के बारें में…
अरुणा शानबाग रेप केस
सन् 1973 में अरुणा शानबाग के साथ हुए बलात्कार के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। मुंबई के केआएम अस्पताल में जूनियर नर्स के तौर पर काम करने वाली अरुणा शानबाग से अस्पताल में ही काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने रेप किया था। वारदात का असर अरुणा पर इस तरह हुआ कि वह कोमा में चली गईं और करीब 40 साल से भी ज्यादा समय तक अस्पताल में ही रहीं। साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इच्छा मृत्यु की याचिका ठुकरा दी थी। बाद में 18 मई 2015 को उनकी मौत हो गई।
दिल्ली गैंगरेप केस
ये घटना दिल्ली की थी जिसने पूरे देश को हैवानों के खिलाफ एकजूट कर दिया था। ये रेप की घटना बहुत ही भयावह थी। 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा से छह लोगों ने उसके दोस्त के सामने चलती बस में रेप किया। आरोपियों ने उससे न सिर्फ रेप किया बल्कि उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। बाद में वे लडक़ी और उसके दोस्त को चलती बस से नीचे फेंककर फरार हो गए। घटना के 11 दिन बाद लडक़ी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
सौम्या रेप और मर्डर केस
सौम्या पर ट्रेन में एक शख्स ने लूट के इरादे से हमला किया। गोविंदाचामी नाम के शख्स ने सीट से खींचकर ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी ट्रेन से नीचे कूदा और शौम्या को ढूंढ़ निकाला। बुरी तरह घायल शौम्या चल पाने में भी असमर्थ थी। आरोपी उसे खींचकर ट्रैक के पास लकडिय़ों की आड़ में ले गया और उससे हैवानियत की। ट्रेन से बाहर फेंकने की वजह से ही वह काफी घायल थी बाद में उसने दम तोड़ दिया।
भंवरी देवी गैंगरेप केस
राजस्थान में महिला विकास प्रोजेक्ट के लिए ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली भंवरी देवी से पांच लोगों ने रेप किया। यह मामला मीडिया में इसलिए छाया रहा क्योंकि इसमें सामने आया कि नीची जाति की होने की वजह से मामले को दबाया जा रहा है। आखिरकार मामला चर्चा में आ गया। मामले की सुनवाई के दौरान पांच जज बदले गए और आखिरकार छठे जज ने फैसला सुनाया कि किसी भी आरोप के खिलाफ सबूत नहीं हैं।
इमराना रेप केस
उत्तर प्रदेश के एक गांव में रहने वाली इमराना से उसी के ससुर ने बलात्कार किया। गांव के लोगों ने इसे रेप के बजाय अनैतिक संबंध माना और इमराना को पति से अलग होकर ससुर को पति मानने के लिए कहा। आखिरकार मीडिया की कोशिशों के बाद मामले चर्चा में आया और आरोपी ससुर को 10 साल जेल की सलाखों के पीछे बिताने की सजा दी गई।
The post ये हैं वो चर्चित रेप केस, जिसने हिला दिया पूरे देश को appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xrWOmj
Comments
Post a Comment