चीन में दुनिया के पहले हाइड्रोजन ट्राम का संचालन चालू
बीजिंग। हाइड्रोजन ईधन बैटरी द्वारा संचालित दुनिया के पहले हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम का चीन में आज संचालन शुरू हो गया। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में हरित ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्राम के निर्माता चाइना रेलवे रोलिंग कॉरपोरेशन (CRRC) तांगशान के मुताबिक चीनी लोगों के अनुसंधान और विनिर्माण पर आधारित दुनिया का यह सबसे पहला हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम है जिसकी ऊर्जा का मुख्य स्रोत हाइड्रोजन है।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ट्राम को उत्तर चीन के हेबेइ प्रांत के तांगशान में पहली बार व्यावसायिक प्रचालन के लिए लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्राम में तीन डिब्बे हैं जिसमें 66 सीटें हैं। ट्राम 12 किलोग्राम हाइड्रोजन भरे जाने के बाद 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ 40 किलोमीटर तक दौड़ सकता है।
The post चीन में दुनिया के पहले हाइड्रोजन ट्राम का संचालन चालू appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zbR5pm
Comments
Post a Comment