इस फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड डेस्क। आप भी यह जानकर खुश होंगे कि अनिल कपूर और सोनम कपूर जल्द ही एक ही फिल्म में साथ नजर आने वाले है। इनके फैन्स के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है और ये जानकारी फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने दी है कि ये दोनों आपको जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले है। इनके फैन्स का यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को विधु की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करने जा रही है। जहां एक ओर इनके फैन्स दोनों बाप- बेटी को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड है तो वहीं इस फिल्म का नाम भी आपको चौंका देने वाला है इसे सुनकर आप हैरान रह जाएगें। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 लव स्टोरी’ के फेमस गाने के आधार पर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रखा गया है। इस फिल्म का नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि यह काफी रोमांटिक फिल्म बनने वाली है।
विधु ने एक इंटरव्यू में यह बताया है कि ये मेरे लिए लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं इस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रही हूँ और साथ ही इस प्रोजेक्ट के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। और यही नहीं दोनों को एक साथ फिल्म में काम करते हुए देखकर मुझें एक अच्छा एक्सपीरिंयस भी मिलेगा।
आपको बता दें कि अनिल कपूर की ‘1942 लव स्टोरी’ फिल्म सभी फिल्मों में सबसे अच्छी और हिट फिल्म रही है और यही नहीं इस फिल्म का यह गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ भी उस समय काफी फेमस हुआ था। आपको बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर की फिल्म ‘परिंदा ‘और ‘1942 लव स्टोरी ‘ का भी निर्देशन किया है। हालांकि इस गाने को रिलीज हुए 23 साल बीत चुके है लेकिन लोग इस गाने आज भी बहुत पसंद करते है।
यह खबर सामने आयी है कि इस दिनों विधु विनोद चोपड़ा संजय दत्त की बायोपिक फिल्म के काम में काफी बिजी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर बायोपिक की भूमिका निभाने वाले है। आपको बता दें कि ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
The post इस फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kOTxMb
Comments
Post a Comment