जम्मू-कश्मीर में ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ट्रेन से गिरने के कारण वैष्णोदेवी जा रहे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि तीर्थयात्री अपने परिवार के साथ वैष्णोदेवी जा रहा था।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का आनंद (35) कल ट्रेन के एक सामान्य डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गाया और वह मियाबाग इलाके के निकट ट्रेन से गिर गया।
पुलिस ने बताया कि उसे एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव यात्री के परिजन को सौंप दिया गया है जो उसके साथ सफर कर रहे थे।
The post जम्मू-कश्मीर में ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y2JXGV
Comments
Post a Comment