ज्योतिष शास्त्रों के कुछ आसान उपाय से घर में लाएं सुख समृद्धि
ज्योतिष में बताया गया है कुंडली में ग्रहों के दोष वाले मनुष्य को आसानी से सफलता नहीं मिलती। ज्योतिष शास्त्रों में घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए बहुत से उपाय भी बताये गए है। शास्त्रों के इन उपायों को अपनाने से आप भविष्य में शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।कुंडली दोषों को दूर करने के लिए आप ज्योतिष के उपाय ( Vastu Tips in Hindi ) ये कर सकते हैं जिनसे आप को सफलता मिलेगी।
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए और सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं। पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से आत्म विश्वास में बढ़ता है।
धनवान बनने के लिए तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। तिजोरी को सुगंधित बनाए रखना चाहिए। इसके लिए अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का उपयोग किया जा सकता है। ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी होगी।
दक्षिण दिशा की दीवार पर कभी भी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। दर्पण या आईना पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर होगा तो घर की शांति के लिए उत्तम होगा।
घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। लेकिन ऐसा न हो तो घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश जी की प्रतिमा या का स्वास्तिक का चिह्न लगाना चाहिए।
फालतू और बेकार सामान को घर में नहीं रखना चाहिए। इस से भी घर में तनाव बना रहता है।
घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम में रखा जाना शुभ रहता है। सम यानी 2, 4, या 10 । घर के दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलने चाहिए, यह उत्तम रहता है।
घर में कही भी मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से राहु ग्रह रुष्ट हो जाता है जो की अशुभ माना जाता है।
सायंकाल को कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी अवश्य करनी चाहिए। इस से घर में लक्ष्मी का निवास होता है।
घर की छत या दीवार में दरार हो तो उसको जल्दी ठीक करा लेना चाहिए क्यों की ये भी घर के माहौल में शांति भांग करती है।
अगर आप चाहते है की माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो अपनी तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई माँ महालक्ष्मी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे से माँ की कृपा और दया दृष्टि सदैव आप पर बनी रहेगी।
The post ज्योतिष शास्त्रों के कुछ आसान उपाय से घर में लाएं सुख समृद्धि appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2gAf6uZ
Comments
Post a Comment