बांदा में रेलवे पुल से लटका मिला युवक का शव
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में आज केन नदी के रेलवे पुल से लटका एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। उसके परिजनों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या कर शव को पुल पर लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली इलाके में केन नदी पर बने रेल पुल पर एक युवक का शव लटका मिला। जिसकी शिनाख्त क्योटरा पहाड़ निवासी मृतक धर्मेंद्र (30) के रुप में हुई।
उसके चाचा अन्नू ने आरोप लगाया है कि विवाद के चलते धर्मेंद्र के ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव का केन नदी के रेल पुल पर रख दिया जिससे ट्रेन से कटकर वह वहीं लटक गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
The post बांदा में रेलवे पुल से लटका मिला युवक का शव appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yc7Mxr
Comments
Post a Comment