सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है पेनकिलर का सेवन
हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है और अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते है। यह बात तो सभी जानते होंगे कि मौसम में बदलाव के कारण हमें कई परेशानियों जैसे- सिर दर्द,बदन दर्द, पेट दर्द आदि का सामना करना पड़ता है और इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों यानि की पेनकिलर का इस्तेमाल करते है। इससे हमारी दर्द की समस्या तो दूर हो जाती है लेकिन इसको लेने से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आइए जानते है ये दर्द निवारक दवाइयां हमारी सेहत के लिए किस तरह हानिकारक होती है? …
(1) ब्लड प्रैशर :-
कई लोग के ब्लड प्रैशर की समस्या होती है और यह एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। कुछ लोग ऐसे होते है अगर उनको जरा सा भी कही दर्द होता है तो वे पेनकिलर ले लेते है लेकिन वे इस बात से अनजान होते है कि ऐसा करने से उनकी ब्लड प्रैशर की समस्या अधिक बढ़ सकती है।
(2) ब्लड डिस्क्रैसिया :-
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों का खून पतला हो जाता है। आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा पेन किलर का सेवन करने से खून की रासायनिक संरचना में बदलाव होने लगता है जिससे आपको इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि शरीर की अंदरूनी मजबूती के लिए दवाइयों का सेवन कम से कम करें।
(3) लीवर को नुकसान :-
दर्द होने पर हाइ दवाइयों का सेवन करने से हमारे लीवर पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे लीवर डैमेज होने का भी खतरा बढ़ सकता है। इसलिए पेनकिलर का सेवन कम से कम करना चाहिए।
(4) किडनी पर भारी :-
दर्द से छूटकारा पाने के लिए दर्द की पेनकिलर दवाइयों का लगातार सेवन करने से हमारी कीडनी पर ही नहीं बल्कि हमारी सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इनका लगातार सेवन करने से हमारी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है। इसलिए मामूली दर्द होने पर पेनकिलर दवाइयों का सेवन कम से कम करें।
The post सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है पेनकिलर का सेवन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xDz52u
Comments
Post a Comment