आज का दिन है आपके लिए शुभ लक्ष्मी होंगी मेहरबान
इंटरनेट डेस्क। आपको बता दें कि आज दिनांक 25.10.2017 और वार बुधवार है आज का दिन आपके लिए लाभ प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक शुक्ल पंचमी है और आज के दिन को दीपावली के समापन का दिन माना जाता है और इसी उपलक्ष्य में आज सौभाग्य लाभ पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। आज के दिन लोग सुख-समृद्धि और लाभ प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा करते है। और यह माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी सांसारिक इच्छाएं पूरी होती है। आज के दिन गणेश पूजन इसलिए किया जाता है ताकि ये हमारे सारे दुःखो को हरकर हमे सुख -समृद्धि प्रदान करें। और इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा इसलिए की जाती है ताकि हमारे घर में पैसों की कभी कमी ना रहें। अगर आप भी सुख -समर्धि और लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए एक शुभ अवसर है। अगर आप कोई नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। यह माना गया है कि लाभ पंचमी के दिन शिव लक्ष्मी व गणेश का पूजन करने से जीवन, व्यवसाय और परिवार में लाभ, अच्छा भाग्य और उन्नति आती है। इसलिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है।
पूजन विधि :- लाभ व सुख -समृद्धि प्राप्त करने के लिए आज के दिन आप गणेश, लक्ष्मी व शिव का विधिविधान पूजन करें। गाय के घी का दीपक जलाएं और सुगंधित धूप करें, लाल पीले व सफेद फूल अर्पित करें। और भगवान को खुश करने के लिए उनको दही-शक्कर का भोग लगाएं और यही नहीं माला से इन विशेष मंत्रों का 1-1 माला जाप करें। आइए जानते है इन मंत्रो के बारे में ….
पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:30 से 09:30 तक।
गणेश पूजन मंत्र : ॐ वक्रतुंडाय हूं॥
लक्ष्मी पूजा मंत्र: ॐ श्रीं क्लीं धान्यलक्ष्म्यै नमः॥
शिव पूजा मंत्र : ॐ सदाशिवाय नमः॥
पूजन का शुभ समय :
आज का अभिजीत मुहूर्त: बुधवार के दिन अभिजीत नहीं होता है।
आज का अमृत समय : दोपहर 13:36 से शाम 15:24 तक।
आज का राहु समय : दोपहर 12:04 बजे से 13:28 तक।
आज का शुभ समय : सुबह 10:41 से दोपहर 12:04 तक।
आज का यमगंड काल: सुबह 07:55 से 09:18 बजे तक।
यात्रा करने का मुहूर्त: आपको बता दें कि आज गलत दिशा उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः आज उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा जहां तक हो सकें टाल दें।
आज का सबसे अच्छा ज्ञान
आज के दिन कलर: पिस्ता।
आज के दिन शुभ दिशा: पूर्व।
आज के लिए शुभ मंत्र: बुं बुधाय नमः॥
आज का अच्छा समय : दिन 14:00 से शाम 15:00 तक।
आज के दिन बर्थडे गुडलक: लाभ प्राप्ति के लिए गणपति जी को सुपारी चढ़ाएं और उसको अपनी तिजोरी में रखें।
एनिवर्सरी के लिए अच्छा समय : आज के दिन देवी लक्ष्मी को मखाने की खीर चढाए और उसको किसी कन्या को खिलाएं।
आज के दिन महा टोटका: अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए शिवलिंग पर पालक का गुच्छा चढ़ाकर काली गाय को खिलाएं। इससे आपकी किस्मत चमक उठेंगी।
आज गुडलक के लिए हम इतना ही बता सकते है। आपसे फिर कल मुलाकात होंगी आपके अच्छे गुडलक को लेकर।
The post आज का दिन है आपके लिए शुभ लक्ष्मी होंगी मेहरबान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yMPxQY
Comments
Post a Comment