दहेज के लिए महिला की हत्या
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव लापता करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मृतका के ससुर को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की बबीता देवी की शादी बरवत सेना गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र रामानंद महतो से हुयी थी। दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज ससुराल वाले महिला को प्रताड़ति करते थे और उसकी हत्या कर शव को लापता कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतका की मां शारदा देवी के बयान पर संबंधित थाने में पति और ससुर के अलावा सास, देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी फरार है।
The post दहेज के लिए महिला की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2wQJ5Fk
Comments
Post a Comment