sss

; //]]>

क्यूरेटर के निलंबन पर बीसीसीआई-एमसीए आमने सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ‘पिच फिक्ंिसग’ में फंसे पुणे के क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को लेकर अब खुद ही असमंजस की स्थिति में फंस गये हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से ठीक पहले सामने आये इस मामले में सलगांवकर को एमसीए ने कथिततौर पर पिच फिक्ंिसग में संलिप्त पाये जाने पर तुरंत प्रभाव से पद से निलंबित करने की घेाषणा की थी।

लेकिन इसके कुछ देर बाद बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर क्यूरेटर को तुरंत प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त करने की बात कही थी। इस विवाद के बीच अब असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है क्योंकि जहां भारतीय बोर्ड क्यूरेटर को बर्खास्त करने की बात कह रहा है तो वहीं एमसीए ने कहा है कि उसने क्यूरेटर को निलंबित किया है।

इसके अलावा अब एमसीए ने इस मामले में खुद की जांच समिति गठित करने का फैसला किया है जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। यानि साफ है कि एमसीए वैश्विक संस्था के साथ साथ स्वतंत्र रूप से इस मामले की जांच कराएगा।

The post क्यूरेटर के निलंबन पर बीसीसीआई-एमसीए आमने सामने appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2i95BDn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop