नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज
भरतपुर। राजस्थान के करौली में करणपुर थाना क्षेत्र के वीरमकी गांव में एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार करौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही आरोपी लाखन सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में बताया गया कि सोलह वर्षीय नाबालिग के साथ यह घटना कुंए पर नहाते समय हुई। मामले में परिजनो ने करौली में पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की गुहार लगाई थी।
The post नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h5EAAR
Comments
Post a Comment