जानिए उन मामलों के बारें में जब नंबर प्लेट के कारण ये सितारें फंसे मुश्किल में
इंटरनेट डेस्क। अक्सर आपने रोड़ पर ट्रेफिक नियम तोड़ते हुए कई लोगों को देखा होगा और उसके बाद ट्रेफिक पुलिस द्वारा उनका चालान कटता हुआ भी देखा होगा, लेकिन कई बार लोग सोचते हैं की ये सब उनके जैसे आम लोगों के साथ ही होता हैं लेकिन आप गलत हैं क्योंकि ट्रेफिक नियम तोडऩे के चक्कर में कई फिल्मी सितारे, नामी क्रिकेटर और बड़े बिजनेसमैन भी इससे बच नहीं पाते हैं आज आपको कुछ फेमस सितारों, क्रिकेटर और बिजनेसमैन के बारें में बता रहें हैं जो अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट के कारण मुश्किल में फंस चुके हैं।
डैनी डेंजोंगपा
सिक्किम की नंबर प्लेट वाली रेंज रोवर कार देख मुंबई में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार बॉलीवुड अभिनेता डैनी डेंजोंगपा की थी। एक अधिकारी ने बताया कि हमने उनसे महाराष्ट्र के रोड टैक्स की स्लिप मांगी जो कि नहीं मिली तो हमने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। अभिनेता पर 29 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर अगस्त 2015 में ट्रैफिक रूल तोडऩे के आरोप में जुर्माना लगाया गया। हैदराबाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट नियमों के मुताबिक न होने पर उनका चालान किया।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर अप्रैल 2015 में ट्रैफिक नियम तोडऩे की वजह से जुर्माना लगाया गया। उनकी मोटरसाइकिल पर आगे की नंबर प्लेट नहीं थी। धोनी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया।
कपिल वधावन
सितंबर 2016 में डीएचएफएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल वधावन अपनी गाड़ी में रंगीन ग्लास और फैंसी नंबर प्लेट लगाने की वजह से मुश्किल में फंसे। उन पर जुमार्ना हुआ और मीडिया में मामला आने के बाद उन्होंने रंगीन ग्लास हटा लिए।
इमरान खान
अप्रैल 2012 में अभिनेता इमरान खान की लग्जरी कार के आगे से नंबर प्लेट गायब दिखी। हालांकि गाड़ी में पीछे की नंबर प्लेट पर मुंबई का रजिस्ट्रेशन नंबर था। अभिनेता को मुश्किल झेलनी पड़ी और उन्होंने बाद में अपनी गलती सुधारी।
The post जानिए उन मामलों के बारें में जब नंबर प्लेट के कारण ये सितारें फंसे मुश्किल में appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zbR8S4
Comments
Post a Comment