sss

; //]]>

दुष्कर्म के आरोपी की ट्रेन से कूदने से मौत

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के हाउसिंग बोर्ड रेलवे क्रासिंग से लगी अवधपुरी कॉलोनी के पास दुष्कर्म का आरोपी एक युवक चलती राजकोट एक्सप्रेस से कूद गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी शोहब शाह ने 25 अक्टूबर को इंद्रा कालोनी निवासी एक युवती के साथ एक खेत में दुष्कर्म किया था। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और एससीएसटी की धाराओं के तहत प्रकरण कायम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

 

 

उसे रविवार को बुदनी कोर्ट में पेश किया गया,जहाँ अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिये। पुलिस कल आरोपी को राजकोट एक्सप्रेस से सीहोर जेल शिफ्ट करने के ला रही थी। इसी दौरान वह अवधपुरी कालोनी के पास चलती ट्रेन से कूद गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ट्रेन रूकवाई और कंट्रोल रूम को सूचित किया। जब तक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे आरोपी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच काम चालू कर दिया है।

The post दुष्कर्म के आरोपी की ट्रेन से कूदने से मौत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iefcsA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop