इस अभिनेता को लेकर एक्शन फिल्म बनायेंगे: रोहित शेट्टी
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह अपनी अगली हार्डकोर एक्शन फिल्म अगले साल शुरू करेंगे।
2.0 में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय ने बदली आवाज
एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी ने कहा, ‘‘मैं इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मई या जून में शुरू करूंगा। यह एक हार्डकोर एक्शन फिल्म है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे रणवीर सिंह मेरे साथ करना चाह रहे थे। यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी। रणवीर को ऐक्शन हीरो के रूप में दिखाना भी कोई कठिन काम नहीं होगा।‘‘ रोहित ने बताया कि उनकी टीम फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट के फाइनल ड्राफ्ट पर काम कर रही है।
The post इस अभिनेता को लेकर एक्शन फिल्म बनायेंगे: रोहित शेट्टी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zry1An
Comments
Post a Comment