sss

; //]]>

यह शख्स गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए साईकिल से पहुंच गया था स्वीडन

रोचक डेस्क। यह बात हम सभी जानते है कि लोग अपने प्यार को पाने के लिए कई कठिनाईयों का सामना करते हैं आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहें हैं जो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए साईकिल से स्वीडन पहुंच गया था। 22 दिन की यात्रा के दौरान यह शख्स रोज 70 किमी साईकिल पर सफर तय करता था। इस तरह इसने 4 हजार किमी की यात्रा तय की और जब यह शख्स अपनी प्रेमिका से मिला तो वह खुशी से रो पड़ी। आइये जानते हैं इस शख्स के बारे में…

 

 

यह रोचक घटना हैं दिल्ली के कनॉट प्लेस की। उस वक्त प्रद्दुमन कुमार पीके महानंदिया की मुलाकात स्वीडन की निवासी चार्लट वॉन स्केदविद से हुई थी। यह समय 1975 का था। प्रद्दुमन कुमार उस समय पोट्रेट बनाने का काम करता था और चार्लट भी उनके पास पोट्रेट बनवाने के लिए आई थी। प्रद्दुमन ने चार्लट से सिर्फ 10 मिनट में ही उनका पोट्रेट बनाने का दावा किया था। उन्होंने एक फोटो बनाई भी पर वह चार्लट को पसंद नहीं आई। इसके बाद चार्लट अगले दिन उनके पास फिर से आई और फिर से एक फोटो बनवाई परन्तु इस बार भी बात नहीं बनी। आखिरकार में प्रद्दुमन ने एक और फोटो बनाई जो चार्लट को पसंद आ गई थी।

 

Image result for प्रेमिका से मिलने के लिए यह भारतीय साईकिल से पहुंच गया था स्वीडन

 

प्रद्दुमन कुमार का जन्म वास्तव में उड़ीसा में हुआ था। प्रदुदमन बताते हैं कि उनकी मां उनसे कहा करती थी की उनकी शादी किसी विदेशी लडक़ी से होगी और वह लडक़ी संगीत को पसंद करती होगी, साथ ही उस लडक़ी के पास एक जंगल भी होगा। प्रद्दुमन कुमार को जब मां की कहीं यह बाते याद आई तो उन्होंने चार्लट से यह सब पूछा, तो चार्लट ने बताया कि उनको संगीत पसंद हैं और उनके पास जंगल भी हैं। इसके बाद प्रद्दुमन यह बात समझ गए की वह उनके लिए ही बनी हैं।

 

 

चार्लट जब भारत से चली गई तो दोनों में खत के जरिये बाते जारी रहीं। इस समय तक दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। चार्लट ने प्रद्दुमन कुमार को अपने देश में आने के लिए कहा। मगर प्रद्दुमन के पास पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने अपना सब कुछ बेच कर एक साईकिल खरीदी और निकल पड़े अपने प्यार से मिलने के लिए स्वीडन। 22 जनवरी 1977 को प्रद्दुमन कुमार की यात्रा शुरु हुई जोकि 22 दिन तक लगातार चली।

 

 

इसके बाद जब वह चार्लट के घर स्वीडन पहुंचे तो वह प्रद्दुमन को देख कर ख़ुशी से रो पड़ी। इन दोनों की शादी के लिए शुरू में चार्लट के माता पिता तैयार नहीं थे पर समझाने के बाद वे शादी के लिए तैयार हो गए। इस प्रकार दोनों की शादी हो गई।

 

 

वर्तमान में प्रद्दुमन कुमार और चार्लट के 2 बच्चे हैं और ये दोनों स्वीडन में ही रहते हैं। प्रद्दुमन अभी भी पोट्रेट बनाने का कार्य करते हैं। आपको बता दें कि 1975 के दौर में कुछ देशों में विज़ा की जरुरत नहीं थी।

The post यह शख्स गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए साईकिल से पहुंच गया था स्वीडन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zLFRVr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop