पहले ही गाने में इरफान और पार्वती की केमेस्ट्री देखकर रह जाएगें आप भी दंग
बॉलीवुड डेस्क। आपको यह जानकर खुशी होंगी कि इरफान खान जल्द ही नई फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ में नजर आने वाले है। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला गाना “खत्म कहानी” रिलीज हुआ है। यह एक काफी रोमांटिक गाना है।
इस गाने में आपको इरफान खान और पार्वती की रोमांटिक जर्नी का सीन देखने को मिलेगा। अगर आप इस गाने की टैग लाइन को देखेंगे तो ऐसा लगता है कि जैसे ये एक सैड सॉन्ग है लेकिन यह गाना एक रोमांटिक गाना है। आपको बता दें कि इस गाने के आखिर में इरफान, पार्वती से कहते है कि घबराइए नहीं कुछ नहीं होगा क्योंकि साथ-साथ जीने मरने वाली लवस्टोरी नहीं है हमारी।
“खत्म कहानी” गाने को विशाल मिश्रा के द्वारा बनाया गया है और यही नहीं उन्होंने नूरां सिस्टर्स के साथ मिलकर इस गाने को गाया भी है। इस गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे इरफान खान और पार्वती एक- दूसरे को काफी अच्छे से समझते हो। यही नहीं इस गाने में इन दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
यह जानकारी मिली है कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चूका है और आपको बता दें कि यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यकीन मानिये यह फिल्म आपको काफी पसंद आएंगी। यह जानकारी मिली है कि मलयाली एक्ट्रेस पार्वती ने बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिये कदम रखा है। इस फिल्म को तनुजा चंद्रा ने डायरेक्ट किया है। तनुजा एक बहुत ही अच्छे डायरेक्टर है और इस फिल्म से पहले भी तनुजा संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके है।
The post पहले ही गाने में इरफान और पार्वती की केमेस्ट्री देखकर रह जाएगें आप भी दंग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i6kfi9
Comments
Post a Comment