sss

; //]]>

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग की याद होगी ताजी

अयोध्या। दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की वन से वापसी की याद ताजी हो जायेगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन और शाम होते ही सरयू नदी के राम की पैड़ी में एक लाख 71 हजार दियों के जलते ही भगवान राम की वन से वापसी का अहसास होगा।

 

 

मान्यताओं के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वन से वापसी के समय अयोध्यावासियों ने राम ,लक्ष्मण और सीताजी का स्वागत दीपक जलाकर किया था। उसी समय से दीवाली मनाने की परम्परा शुरु हो गयी। इतनी संख्या में दीपक जलाकर उसी याद को ताजा करने की कोशिश की जा रही है। एक साथ इतने दीपक जलने का विश्व रिकार्ड तो बनेगा ही, अयोध्या त्रेता युग का एहसास भी करायेगी। दीपक जलने से पहले श्री योगी 51 हजार दीपों से सरयू नदी की आरती करेंगे। इसके लिए वैदिक विद्वानों की टोली बुलाई गई है। इस अवसर पर राज्यपाल रामनाईक भी मौजूद रहेंगे।

The post दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग की याद होगी ताजी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xPh0mx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop