पावरफुल इंजन के साथ लैंड रोवर ने भारत में पेश की आॅल-न्यू डिस्कवरी
ऑटो डेस्क: अपनी पावरफुल SUVs को लेकर दुनिया भर में मशहूर हुई कम्पनी लैंड रोवर ने ऑल-न्यू डिस्कवरी को भारत में पेश कर दिया है। इस फुल साइज 7 सीटर SUV को 71.38 लाख रुपए की शुरूआती कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।ऑल-न्यू डिस्कवरी को कम्पनी 3.0 लीटर पेट्रोल व डीजल दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध करेगी। यह SUV बाढ़ जैसे हालात व नदी को भी आसानी से पार कर सकती है। इस SUV के डीजल वेरिएंट में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्जड इंजन लगा है जो 3,750 rpm पर 256 bhp की पावर व 600 Nm का टार्क पैदा करता है।
वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का सुपरचार्जड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6,500rpm पर 338 bhp की पावर व 450 Nm का टार्क पैदा करेगा। दोनों वेरिएंट्स में दिए गए इंजन्स को 8 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रासमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके फ्रंट में DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) से लैस LED लाइट्स दी गई हैं जो इसे अग्रैसिव लुक दे रही है। इस SUV में लेन कीपिंग असिस्ट, पार्क असिस्ट, मूड लाइटनिंग और फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है जो गाड़ी के अंदर सही तापमान बनाए रखने में मदद करेगा।
The post पावरफुल इंजन के साथ लैंड रोवर ने भारत में पेश की आॅल-न्यू डिस्कवरी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z2usmh
Comments
Post a Comment