मंत्री के काफिले ने ले ली मासूम की जान, मौत के बाद हंगामा
क्राइम डेस्क। करनैलगंज से परसपुर की ओर जा रहे कैबिनेट मंत्री के काफिले से कुचलकर शनिवार की शाम एक मासूम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा कर दिया। इस मामले में सीएम योगी ने 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। लेकिन ग्रामीण और परिवार वाले इससे संतुष्ट नहीं हैं।
शनिवार देर शाम लगभग साढे़ 6 बजे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का करनैलगंज से परसपुर की ओर जा रहा था। बाबा गंज गोंनई गोसाई पुरवा के निकट मंत्री के काफिले की गाड़ी से विश्व्नाथ के 5 साल के लड़के शिवा की कुचलने से मौत हो गई। सबसे बुरी बात तो यह थी कि दुर्घटना के बाद भी मंत्री का काफिला नहीं रुका और भाग निकला। जिससे ग्रामीणो ने नाराज होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही सड़क पर कुछ जगहों पर आगजनी भी हुई।
ग्रामीणों ने काफी देर तक नारेबाजी की। बहुत समझाने के बाद पुलिस ने जाम को हटवाया और यातायात चालू किया गया। पिता की ओर से मंत्री के काफिले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है।
The post मंत्री के काफिले ने ले ली मासूम की जान, मौत के बाद हंगामा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yUUkhS
Comments
Post a Comment