युवती को बंधक बनाकर बारी-बारी से बदमाशों ने किया गंदा काम
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र की एक युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों के चंगुल से निकलकर भागी युवती ने कल थाने में पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। लहार के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली पीडित युवती ने बताया गत 13 जुलाई को बलराम दौनेरिया, मोनू पचैरी, लक्की ककरिया और दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर कान से कट्टा लगा दिया।
इसके बाद आरोपियों ने युवती की भाभी के जेवर सहित 25 हजार रुपए लूट लिए। आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद युवती का मुंह बांधकर गाड़ी में खींच ले गये और उसे ग्वालियर और भोपाल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
लहार के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) राजीव चतुर्वेदी ने आज बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर उसका मेडीकल कराया गया तथा तीन ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का प्रकरण दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
The post युवती को बंधक बनाकर बारी-बारी से बदमाशों ने किया गंदा काम appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yMxPNv
Comments
Post a Comment