इंतजार हुआ खत्म : सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट हुई फिक्स
बॉलीवुड डेस्क। आपको यह बात जानकर बेहद खुशी होंगी कि अभिनेता मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘अय्यारी’ को रिलीज होने की तारीख मिल गई है। अब जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बात का खुलासा ट्रेड ऐनेलिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म के पोस्टर का प्रदर्शन करते हुए किया है।
यह जानकारी मिली है कि डायरेक्टर नीरज पांडे की “अय्यारी” फिल्म अगले साल 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज और सिद्धार्थ एक आर्मी अफसर की भुमिका निभा रहे है। उनको इस फिल्म में आर्मी अफसर के रूप में देखा जाएगा।
इस फिल्म में मनोज वाजपेयी भी एक अहम् निभाएंगे।
‘अय्यारी’ फिल्म एक क्राइम ड्रामा फिल्म है और इसे नीरज पांडे ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज वाजपेयी भी अपना अहम् किरदार निभाते नजर आएंगे। पहले यह खबर सुनने को मिली थी कि यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होंगी।
मगर रिलीज डेट न मिलने के कारण इस फिल्म को 9 फरवरी 2018 को रिलीज किया जायेगा। आपको बता दें कि नीरज पांडे ‘बेबी’, ‘अ वेडनस्डे’ और ‘एमएस धोनी’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार था। लेकिन उनका यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
The post इंतजार हुआ खत्म : सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट हुई फिक्स appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yZhUZt
Comments
Post a Comment