हर पार्टनर की लाइफ में आते है ये यादगार पल जो करते है दूरियां खत्म
लाइफस्टाइल डेस्क। हर किसी के लिए प्यार का एहसास बहुत ही खास होता है और अपने पार्टनर के साथ बिताया हुआ हर एक पल बहुत ही यादगार होता है और पार्टनर जब खुश होते है तो रोमांस के जरिए एक-दूसरे पर प्यार जताते है। जब किसी से प्यार होता है तो प्यार में थोड़ा प्यार और लड़ाई होना आम बात है। जब शादी हो जाती है तो उनकी लाइफ में कुछ ऐसे मौके जरूर आते है जिनसे उनकी प्यार भरी यादें फिर से तरोताजा हो जाती है। आइए जानते है कुछ ऐसी ही प्यार भरी नोक-झोंक या बातों के बारे में …..
(1) बहस के बाद प्यार :-
हर कपल्स में छोटी- मोटी नोकझोंक तो चलती ही रहती है आपने इस पल को तो जरूर महसूस किया ही होंगा जब आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी न किसी बात पर बहस हो जाने पर दोनों चुप हो जाते है और फिर मुस्कुराहट के साथ एक दूसरे की तरफ देखने का एक अलग ही मजा है। हर किसी की लाइफ में यह पल जरूर आता है और आपने भी इस पल को एन्जॉय किया होंगा।
(2) प्यार भरा हग :-
यह पल हर कपल के लिए बहुत ही खास होता है। अगर आपका पार्टनर आपको बिना किसी कारण गले लगा लें तो आपको इतनी खुशी मिलेंगी कि आप उसको किसी को शब्दों में ब्यान नहीं कर पाओगें। सही में यह पल हर कपल के लिए बहुत ही खास होता है। आपकी लाइफ में भी यह पल जरूर आया होंगा।
(3) सिरदर्द और मसाज :–
अगर आप सारा दिन काम करने के बाद घर जाकर पत्नी से कहें कि सिरदर्द हो रहा है तब उनका प्यार से मसाज देना और शरारत से हाथ गले के आस-पास खिसका लेना। इसमें एक अलग ही खुशी मिलती है और आपका सिरदर्द चुटकियों में गायब हो जायेगा। यह एहसास बहुत ही खास होता है।
(4) जब वो सो जाएं :-
यकीन मानिए यह पल आपके लिए बहुत ही खास होंगा जब थकावट के बाद आपका सो जाना और अचानक आंख खुलने पर पार्टनर का प्यार भरे तरीके से देखना बहुत रोमांटिक पल है। आपकी लाइफ में भी कभी यह पल एक न एक बार जरूर आया होंगा।
The post हर पार्टनर की लाइफ में आते है ये यादगार पल जो करते है दूरियां खत्म appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yDA5qs
Comments
Post a Comment