पुड्डुचेरी बना बीसीसीआई का नया एसोसिएट सदस्य
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया एसोसिएट सदस्य चुना गया है। बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) की सहमति के बाद यह फैसला किया गया है। पुड्डुचेरी से तीन क्रिकेट संघों ने एसोसिएट सदस्य के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की थी जिसके बाद सीओए ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुड्डुचेरी (कैप) के हक में अपना फैसला सुनाया।
उसके अलावा पोंडिचेरी क्रिकेट संघ-कलाईमानी और पोंडिचेरी क्रिकेट संघ-वेलमुरूगन ने भी एसोसिएट सदस्य के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की थी। बीसीसीआई ने इस महीने के शुरूआत में अपनी सालाना आम बैठक में भी पुड्डुचेरी को एसोसिएट सदस्य के तौर पर मान्यता देने पर सहमति जता दी थी। सर्वाेच्च अदालत द्वारा नियुक्त सीओए ने अपने बयान में कहा सीओए का मानना है कि मान्यता प्रदान करने वाली समिति की कैप को मान्यता प्रदान नहीं करने की कोई वजह नहीं है।
उन्होंने कहा सीओए के निर्णय के बाद कैप को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की ओर से एसोसिएट क्रिकेट संघ के तौर पर मान्यता दिये जाने का फैसला किया गया है। इस निर्णय के बाद अब पुड्डुचेरी रणजी ट्रॉफी में अगले सत्र से हिस्सा ले सकेगा। इसके अलावा पुड्डुचेरी के पास अंतरराष्ट्रीय और बोर्ड के घरेलू मैच आयोजित करने का अधिकार भी होगा।
The post पुड्डुचेरी बना बीसीसीआई का नया एसोसिएट सदस्य appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gGfbgo
Comments
Post a Comment