sss

; //]]>

यहां लोग चुराते हैं एक-दूसरे की वाइफ को, जानिए क्यों?

इंटरनेट डेस्क। दुनिया भर में शादी को लेकर अजीब तरह के रीति-रिवाज और परंपराएं है। हर जाति,समाज,धर्म सबके रीति-रिवाज अलग-अलग होते है। धरती पर रहने वाली तकरीबन हर जनजाति अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है। लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्म कुछ ज्यादा ही अलग है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नीयों को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा है। बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर-परिवार वालों की मर्जी से करवाई जाती है। लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा हटके है।

आमतौर पर हमारे समाज में दूसरी शादी भी किसी पहचान वाली लडक़ी से करा दी जाती है, लेकिन इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।

इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल “गेरेवोल फेस्टिवल” का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के दौरान लडके सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस दौरान ये ख्याल रखना होता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी ना हो। इसके बाद यदि कोई महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं।

The post यहां लोग चुराते हैं एक-दूसरे की वाइफ को, जानिए क्यों? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yIDfI3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop