sss

; //]]>

देखें भगवान श्रीराम की कुंडली, जानें ऐसा क्या लिखा है?

ज्योतिष डेस्क। क्या आपने कभी श्री राम की कुंडली देखी है। बहुत ही कम लोग है जिनको भगवान की कुंडली देखने का सौभाग्य मिला होगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो भगवान श्री राम की कुंडली (देखें कुंडली) में सिर्फ राम के ही शक्तिशाली होने की बात नहीं है। इसमें रावण के पराक्रम की झलक भी मिलती है। अब तक मिली राम की कुंडलियों में से उनके गुणों को प्रदर्शित करने वाली सबसे करीबी कुंडली कर्क लग्न की कुंडली है।

 

घर में गलत तरीके से आईना लगाना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे ?

 

 

इस विशेष कुंडली में कर्क लग्न में गुरु बैठा है। यहां आकर गुरु उच्च का हो जाता है। यही गुरु राम का छठे भाव का मालिक भी है। यानी षष्ठेश उच्च का होकर राम के लग्न में बैठा था। किसी भी कुंडली में शत्रु की यह अच्छी स्थिति है।

 
Image result for shree ram kundli

 

कुंडली के छठे घर के बलवान होने से तथा किसी खास शुभ ग्रह के प्रभाव में होने से कुंडली धारक अपने जीवन में अधिकतर समय अपने शत्रुओं तथा प्रतिद्वंदियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेता है। उसके शत्रु अथवा प्रतिद्वंदी उसे कोई विशेष क्षति पहुंचाने में आमतौर पर सक्षम नहीं होते है।

 

 

कुंडली के छठे घर के बलहीन होने से अथवा किसी बुरे ग्रह के प्रभाव में होने से कुंडली धारक अपने जीवन में बार-बार शत्रुओं तथा प्रतिद्वंदियों के द्वारा नुकसान उठाता है तथा ऐसे व्यक्ति के शत्रु आमतौर पर बहुत ताकतवर होते हैं। राम की कुंडली में छठा भाव तो खराब है ही, परन्तु षष्ठेश का बली होना शत्रु के बली होने का सूचक है। इसी के साथ राम की खुद की स्थिति भी पता चलती है कि लग्न में लग्नेश और उच्च के गुरु की उपस्थिति उनके आत्मबल में जबरदस्त वृद्धि करती है। यही वजह है कि शत्रु के बली होने और विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी।

 

Source: Google

The post देखें भगवान श्रीराम की कुंडली, जानें ऐसा क्या लिखा है? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xxy7c7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop