चाचा ने किया डेढ़ वर्ष की बच्ची से रेप
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। जिला पुलिस ने डेढ़ साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने आज यहां बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में कल शाम विवेक ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली इस डेढ़ साल की बच्ची को टॉफी का लालच दिया।
वह बच्ची को लालच देकर पड़ोस में स्थित खाली घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुन कर लोग उस तरफ पहुंचे तो लडक़ी को लहूलुहान हालत में देखा।
गुस्साए लोगों ने आरोपी विवेक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
The post चाचा ने किया डेढ़ वर्ष की बच्ची से रेप appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xZldiv
Comments
Post a Comment