sss

; //]]>

सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि निर्मली-मरौना मार्ग पर छर्रापट्टी गांव के निकट ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुयी सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।

मृतकों में सरोज बेला गांव निवासी गगन कुमार (16) और पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मटिया गांव के दिनेश गुप्ता (22) शामिल है। दिनेश अपने एक रिश्तेदार के यहां सरोज बेला गांव आया हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

The post सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yHlb0I

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop