sss

; //]]>

स्वीप शॉट्स से हमने स्पिनरों पर दबाव डाला : रॉस टेलर

मुंबई। न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर ने खुशी जताई कि शतकवीर टॉम लाथम ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट्स खेलने की उनकी सलाह मानी जिससे भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की लय बिगड़ गई। टेलर ने 95 रन बनाये और लाथम के साथ 200 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को हराया।

कुलदीप और चहल ने मिलकर 20 ओवर डाले और 125 रन दे दिये जबकि उनको एक ही विकेट मिला। टेलर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि स्वीप शॉट्स से हम स्पिनरों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। लाथम ने उम्दा बल्लेबाजी की। मैने उसे रिवर्स स्वीप खेलने को कहा और उसने वही किया। टेलर ने कहा कि धूप और उमस में साढ़े तीन घंटे फील्डिंग करने के बाद उन्हें अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने दी।

उन्होंने कहा कि हमने साढ़े तीन घंटे फील्डिंग की जिसके बाद हमें पता था कि अच्छी शुरूआत जरूरी है। आम तौर पर न्यूजीलैंड टीम शुरूआत से ही यहां जूझती नजर आती है। हम स्ट्राइक रोटेट करने में कामयाब रहे। इसका श्रेय गुप्टिल और मुनरो को जाता है। उन्होंने अच्छी नींव रखी और हम स्ट्राइक रोटेट कर सके।

The post स्वीप शॉट्स से हमने स्पिनरों पर दबाव डाला : रॉस टेलर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xfA1Kl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop