sss

; //]]>

फल व सब्जियों को बैक्टीरियां से मुक्त करने के लिए अपनाएं ये तरीके

हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोगों को फ्रूट खाने का बहुत शौक होता है और इनका सेवन करना हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक भी होता है। लेकिन कई लोग इस बात से अनजान होते है कि इसमें बैक्टीरियां पाए जाते है और वे इसका सेवन सिर्फ पानी से धोकर ही कर लेते है ऐसा करने से इनके बैक्टीरियां पूरी तरह खत्म नहीं होते है और इनका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य हानिकारक हो सकता है। इसलिए जब भी मार्किट से फल व सब्जियां खरीदें तो उनकी अच्छे से सफाई के बाद ही उनका सेवन करें ताकि उनमें मौजूद सभी बैक्टीरियां पूरी तरह से खत्म हो जाएं। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि किस तरह फ्रूट्स और सब्जियों को साफ करने से उसके बैक्टीरियां पूरी तरह से खत्म हो जाते है….

(1) गर्म पानी :-


इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि फ्रूट्स और सब्जियों को ठंडे पानी से कभी न धोएं। इनको ठंडे पानी से धोने के बजाए गर्म पानी से धोएं ऐसा करने से इनमें मौजूद सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। और यही नहीं ऐसा करने से फ्रटूस व सब्जियां अधिक समय तक ताजा भी बनी रहेंगी।

(2) नमक का पानी :-
हमेंशा फ्रटूस और सब्जियों को सादा पानी की बजाए नमक के पानी से ही धोएं क्योंकि ऐसा करने से इनमें मौजूद सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह उबाल लें फिर इस उबलें हुए पानी से फ्रूट्स और सब्जियों को अच्छी तरह धों लें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बना रहेंगा।

(3) सिरका :-


फ्रटूस और सब्जियों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए सिरके का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। बैक्टीरिया को फ्रूट्स से निकालने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए सिरके के पानी में भिगो दें और फिर बाद में उन्हें गर्म पानी से साफ करें। ऐसा करने से फलों में मौजूद सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते है।

(4) नेचुरल क्लीनिंग स्प्रे :-


फ्रटूस और सब्जियों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आप यह उपाय भी अपना सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर उसको अच्छे से पानी में मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण का फ्रूट्स और सब्जियों पर स्प्रे करें और फिर उनको अच्छे से साफ कर लें।

(5) कपड़ा :-
बैक्टीरिया से छूटकारा पाने का यह भी बहुत ही आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले पानी को अच्छे से उबाल लें फिर इसमें नमक डालें। जब इस पानी में नमक अच्छे से घुल जाएं तब किसी सख्त कपड़े को उसमें डुबोकर फ्रूट्स और सब्जियों को अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से फ्रटूस और सब्जियों में मौजूद सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

The post फल व सब्जियों को बैक्टीरियां से मुक्त करने के लिए अपनाएं ये तरीके appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yVgGSO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop