सितारों की इमेज बनाती है फिल्में: ऋचा चड्ढा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि इमेज कोई भी अभिनेता खुद नहीं बना सकता बल्कि यह तो फिल्में करते-करते बन जाती है। ऋचा चड्ढा ने कहा कि, किसी भी अभिनेता का इमेज क्रिएशन सिर्फ फिल्मों के जरिए ही होता है। यह इमेज वो खुद नहीं बनाता बल्कि फिल्में इसमें सहायता करती हैं।
इन स्टार्स के साथ रहा है बिपाशा बसु का अफेयर
ऋचा ने अपनी आने वाली फिल्म जिया और जिया में अपनी इमेज से हटकर एक अंतर्मुखी लडक़ी का किरदार निभाया है। एक्टर्स को इमेज या फिर जोनर बदलना कितना आसान है सवाल का जवाब देते हुए ऋचा ने कहा कि, अमिताभ बच्चन की एक समय एंग्री यंग मैन वाली इमेज तब बनी थी जब उन्होंने जंजीर और दीवार जैसी फिल्में की थीं। लेकिन इसके बाद आई अमर अकबर एंथोनी में दर्शकों ने अमिताभ को कॉमेडी करते हुए भी देखा। इसके बाद डॉन आई जिसमें अमिताभ सीरियस एक्टिंग और कॉमेडी करते नजर आए। इसलिए एक्टर की इमेज या फिर जोनर को ब्रेक फिल्में ही करती हैं।
ऋचा ने कहा कि, मैंने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम किया जिसके बाद मुझे रामलीला फिल्म में काम करने का मौका भी मिला। फुकरे भी की। लेकिन लोगों को आज भी भोली पंजाबन या फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर का किरदार ज्यादा याद है। चूंकि, जब भी लोग मिलते हैं तो कहते हैं कि एक बार भोली पंजाबन का डायलॉग बोलकर बता दीजिए। फिल्म जिया और जिया 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
The post सितारों की इमेज बनाती है फिल्में: ऋचा चड्ढा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zjXnQl
Comments
Post a Comment