दीपिका पादुकोण की इन साड़ियों से लें इंस्पिरेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस बहुत ही अच्छा है और वो हर बार हमें फैशन इंस्पिरेशन देती हैं।
फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी में दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची की खूबसूरत डबल पल्लू साड़ी पहनी। पद्मावती एक्ट्रेस शीयर, गोल्ड और फ्लोरल में एक सपने की तरह नजर आयीं।
पद्मावती के प्रमोशन में दीपिका पादुकोण ने रॉ मैंगो की फ्लोरल साड़ी पहनी। इस साड़ी की खासियत थी इसका ब्लाउज जिसकी बहुत ही खूबसूरत स्लीव्स थी।
दिवाली पार्टी के लिए दीपिका पादुकोण ने अनामिका खन्ना की आयवरी साड़ी पहनी। रफ्ल्ड ब्लाउज ने साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाया।
दीपिका ने रेड और गोल्डन साड़ी को कैरी किया | अपने लुक को तनिष्क के पद्मावती ज्वेलरी रेंज का गोल्ड नेकलेस, स्लीक इयररिंग्स और जयपुरी जेम के बैंगल्स के साथ अक्सेसराइज किया।
The post दीपिका पादुकोण की इन साड़ियों से लें इंस्पिरेशन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gRmjdD
Comments
Post a Comment